Please wait

चाईबासा में आईईडी विस्फोट, महिला घायल

महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति स्थिर है।

24 Feb 2023

चाईबासा में आईईडी विस्फोट, महिला घायल

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के टोंटो थाना क्षेत्र के पटातारोब गांव और रेंगड़ाहातु के बीच स्थित रुकुबुरु जंगल में एक आईईडी विस्फोट में जेमा बहान्दा ( 55) जख्मी हो गयी। वह लकड़ी चुनने के कार्य से जंगल की ओर गयी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने शुक्रवार को टोन्टो थाना को दिया ।

इसके बाद पुलिस ने घायल महिला को उचित चिकित्सीय उपचार के लिए ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाला । फिर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति स्थिर है।

चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों की ओर से आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है। आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News